Posts

Showing posts from January, 2014

विशेषण-विचार

                                      जो विद्यार्थी संस्कृत में एम.ए करना चाहते है, उनसे सम्बन्धित बहुपयोगी सामग्री यहाँ प्रस्तुत करना चाहती हुँ। भाषा-विज्ञान , वेद व्याकरण , साहित्य ,वेदांत ,सुक्त, चारों वेद आदि सभी विषयों से सम्बन्धित जानकारी अत्यन्त संक्षेप में देना चाहती हुँ, जिसका लाभ विद्यार्थी को मिल सके।और अधिक से अधिक बच्चे इसका समुचित लाभ ले सके।                        सर्वप्रथम व्याकरण का सामान्य ज्ञान होना अत्यन्त आवश्यक है। व्याकरण के बिना संस्कृत भाषा का ज्ञान हो ही नही सकता। मेरी कोशीश है कि अत्यन्त सरल भाषा में व्याकरण सीख सके। संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण , कारक आदि की सामान्य जानकारी प्राप्त करने के पश्चात ही भाषा का समुचित ज्ञान प्राप्त हो सकेगा।                                          विशेषण-विचार हिन्दी में कभी- भी तो विशेष्य के लिंग और वचन के अनुसार   विशेषण बदलता है, जैसे- अच्छा लड़का, अच्छे लड़के, अच्छी लड़की, अच्छी लड़कियाँ,   किन्तु बहुधा नही बदलता,जैसे- लाल घोड़ी, लाल घोड़ा , लाल घोड़ियाँ । संस्कृत में लिंग, वचन, और विभक्ति के अनुसार विशेषण का रुप हम